वोटिंग के बीच तेजस्वी के केबिन से निकलती दिखीं मांझी की बहू-समधन, क्या होगा सियासी उलटफेर?

Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव के केबिन से निकलती हुईं दीपा मांझी और ज्योति मांझी

Rajya Sabha Election 2026: बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच बड़े सियासी उलटफेर के संकेत मिले. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के केबिन से जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी और समधन ज्योति मांझी निकलती हुई दिखीं.

विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में वोट डाले जा रहे. इस बीच सियासी उलटफेर होने के संकेत मिले. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के केबिन से जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी और समधन ज्योति मांझी निकलती हुई दिखीं. गौर करने वाली बात ये रही कि उनके साथ AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और पार्टी के कई विधायक भी दिखे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मांझी की बहू-समधन ने चढ़ाया सियासी पारा

इस पूरे वाकये से जुड़ी तस्वीर में देखा गया कि विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने दीपा मांझी और ज्योति मांझी पहुंचीं थी. लेकिन, तेजस्वी यादव के केबिन से उन्हें निकलता देखा गया, जिससे सियासी पारा चढ़ गया है. संभावना जताई जा रही है कि कहीं तेजस्वी यादव ने उन्हें कोई ऑफर तो नहीं दिया. लेकिन दीपा मांझी और ज्योति मांझी आखिर तेजस्वी यादव के केबिन में क्यों पहुंचीं थीं, इस पर अब तक कुछ क्लियर नहीं हुआ है.

सम्राट चौधरी कर रहे हैं बैठक

अब तक के अपडेट की माने तो, एनडीए की ओर से 200 विधायकों ने वोट डाल दिया. इसके साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपने केबिन में बड़ी बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में दिलीप जायसवाल, राजू तिवारी, सुनील कुमार पिंटू, मनोज शर्मा समेत NDA के कई विधायक मौजूद हैं.

मांझी की बहू-समधन पर क्या बोले RLM के नेता?

जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी और समधन ज्योति मांझी को लेकर RLM के विधायक माधव आनंद ने कहा, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. साथ ही RLM के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा, किसी भी खेला का कोई सवाल नहीं उठता है. कोई भी डील नहीं हुआ है. इसके अलावा RLM के नेताओं ने पांचों सीट पर जीत का दावा किया.

Also Read: राज्यसभा चुनाव: मैथिली ने पहली बार किया वोट, श्रेयसी ने महागठबंधन के दावों को बताया खोखला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन