पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगेगी लगाम? 81000 टन क्रूड ऑयल लेकर भारत आ रहा जहाज

Updated:
विज्ञापन

भारतीय ध्वज वाला जहाज जग लाडकी, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

India Crude Oil Import: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच भारत के लिए एक राहत की खबर है. भारतीय ध्वज वाला एक जहाज भारत के लिए रवाना हो चुका है. जिसमें 81000 टन क्रूड ऑयल भरा है. इसके भारत पहुंचने से ईंधन संकट दूर होने की संभावना है.

विज्ञापन

India Crude Oil Import: भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय के राजेश कुमार सिन्हा ने कहा, भारतीय ध्वज वाला जहाज जग लाडकी लगभग 81000 टन मुरबान क्रूड ऑयल लेकर सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहा है, जो 14 मार्च को UAE से रवाना हुआ था. जहाज और उस पर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. वे कल मुंद्रा बंदरगाह पहुंच जाएंगे.

विज्ञापन

एलपीजी लेकर होर्मुज पार करने वाले दो जहाजों का अपडेट?

भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय के राजेश कुमार सिन्हा ने बताया, शिवालिक LPG कैरियर, जो फारस की खाड़ी से रवाना हुआ था, होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करके भारत की ओर बढ़ रहा है. यह आज शाम लगभग 5 बजे, या शायद उसके एक घंटे बाद तक पहुंच जाएगा. जबकि नंदा देवी कल कांडला बंदरगाह पर पहुंचेगा.

फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज

फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. पिछले 24 घंटों में किसी भी घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. हम स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं. हम हर जहाज और उसके चालक दल के संपर्क में हैं. जैसा कि शनिवार को भी बताया गया था, 22 जहाज… 611 भारतीय नाविकों वाले 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज अभी भी फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: दक्षिणी लेबनान में घुसा इजरायल, हिज्बुल्लाह के खिलाफ IDF का ग्राउंड ऑपरेशन शुरू

गुड न्यूज: LPG लेकर दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले, 16-17 मार्च को पहुंचेंगे भारत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola