गुड न्यूज: LPG लेकर दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले, 16-17 मार्च को पहुंचेंगे भारत

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जहाज, फोटो एएनआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

LPG Crisis: देश में रसौई गैस की किल्लत के बीच एक गुड न्यूज है. दो भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से पार कर चुके हैं. उम्मीद की जा रही टैंकर 16-17 मार्च को भारत पहुंचेंगे.

विज्ञापन

LPG Crisis: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया- एलपीजी ला रहे दो भारतीय जहाज, शिवालिक और नंदा देवी, होर्मुज होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं. अब गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं. इन दोनों जहाजों में से हर एक में 46,000 मीट्रिक टन से ज्यादा LPG लदी है, और कुल मिलाकर 92,700 मीट्रिक टन LPG है.

विज्ञापन

16-17 मार्च को भारत पहुंचेंगे दोनों जहाज

रणधीर जायसवाल ने बताया- होर्मुज स्ट्रेट से पार हो चुके दोनों भारतीय जहाजों के 16-17 मार्च को भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है. ये दोनों उन 24 जहाजों में शामिल थे, जो क्षेत्र होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी किनारे पर फंसे हुए थे.

फारस की खाड़ी में मौजूद हैं 22 भारतीय झंडे वाले जहाज

भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा, फारस की खाड़ी में अब भी 22 भारतीय झंडे वाले जहाज मौजूद हैं. जिसमें 6 LPG टैंकर, 1 LNG कैरियर, 4 कच्चे तेल के टैंकर, 1 केमिकल उत्पादों का टैंकर, 3 कंटेनर जहाज, 2 बल्क कैरियर और 1 ड्रेजर। इसके अलावा, एक जहाज खाली बैलेस्ट पर है और तीन ड्राई डॉक में हैं. खाली बैलेस्ट का मतलब है कि वे कोई माल नहीं ले जा रहे हैं, और ड्राई डॉक का मतलब है कि वे मरम्मत और रखरखाव के काम में लगे हैं—यानी उनका नियमित और समय-समय पर होने वाला रखरखाव चल रहा है.

ये भी पढ़ें: ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, कहा- 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

ईरान के इर्द-गिर्द पहले ही 2 जंगी जहाज हैं, तो फिर अमेरिका ने तीसरा- USS Tripoli क्यों भेजा?

ईरान ने फिर UAE पर किया ड्रोन हमला, फुजैराह बंदरगाह के तेल टर्मिनल पर भड़की आग

ईरान युद्ध लंबा खिंचा, तो दुनिया में आ सकती है आर्थिक मंदी, भारत की तैयारी कितनी? एक्सपर्ट्स से समझें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola