सरायकेला कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने मो. सबान, मो. हफीजुद्दीन को दी पटखनी
मो. सबान की फाइल फोटो
Kapali Municipal Council Election: कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष चुनाव में मो. सबान ने 12 वोट पाकर जीत दर्ज की. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मो. हफीजुद्दीन को 3 वोटों से हराया. चांडिल SDM विकास कुमार राय ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा.
Kapali Municipal Council Election, सरायकेला : सरायकेला अंतर्गत कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चांडिल अनुमंडल कार्यालय में मतदान कराया गया. चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. पूरी प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय की देखरेख में पूरी की गयी.
उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार थे मैदान में
उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें मो. सबान और मो. हफीजुद्दीन के बीच सीधा मुकाबला हुआ, इसमें सभी 21 वार्ड पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया. मतदान समाप्त होने के बाद तुरंत मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गयी. गणना के दौरान मो. सबान को कुल 12 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मो. हफीजुद्दीन को 9 वोट प्राप्त हुए. इस तरह मो. सबान ने जीत दर्ज करते हुए उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.
Also Read: काल बनकर आयी समंदर की लहर! पूर्वी सिंहभूम के बीटेक छात्र के लिए ‘डेथ स्पॉट’ बना बीच
निर्वाची पदाधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र
परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. समर्थकों और नगर परिषद के कई पार्षदों ने उन्हें बधाई दी. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने आधिकारिक रूप से मो. सबान को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा.
वार्ड पार्षदों का जताया आभार
वहीं, जीत के बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मो. सबान ने सभी वार्ड पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम करने की बात कही.
Also Read: Sahibganj: बरहरवा रेलवे स्टेशन पर मुंगेर के टीटीआई की मौत, ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरे
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए