Sahibganj: बरहरवा रेलवे स्टेशन पर मुंगेर के टीटीआई की मौत, ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरे

टीटीआई की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे रेलवे के अधिकारी
Sahibganj: साहिबगंज के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक टीटीआई की मौत हो गई है. मृतक की पहचान प्रकाश कुमार मिश्र के रूप में हुई है, जो मुंगेर, बिहार के थे.
विकास जायसवाल
Sahibganj: बरहरवा-मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को करीब 9 बजे फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर गिरने से एक टीटीआई की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सोमवार को जब फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन बरहरवा से मालदा जाने के लिये खुली तो इसी दौरान एक व्यक्ति ट्रेन पकड़ने के लिये चलती ट्रेन के एसी डब्बे में चढ़ने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे पटरी में गिर गये. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हवेली खड़गपुर, जिला मुंगेर बिहार के रहने वाले प्रकाश कुमार मिश्रा (55 वर्ष), पिता अनुरोध मिश्रा के रूप में हुई है.
पटरियों के बीच गिर पड़े थे टीटीआई
टीटीआई जब ट्रेन से गिरे, तब यात्रियों के शोर मचाने के बाद मौके पर आरपीएफ के जवान पहुंचे. ट्रेन गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच उन्हें गंभीर अवस्था में पाया गया. उस समय उनकी सांसे चल रही थी. इसके बाद आरपीएफ द्वारा उन्हें समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मालदा में कार्यरत थे मृतक टीटीआई
मृतक रेलवे विभाग में ही टीटीआई के रूप में मालदा में कार्यरत थे. इधर टीटीआई की मृत्यु की सूचना पर पहुंचे मालदा रेल मंडल के चीफ इंस्पेक्टर ऑफ टिकट जेनरल सपन दास ने बताया कि मृतक प्रकाश कुमार करीब दो वर्षों से मालदा में टीटीआई के पद पर कार्यरत थे. पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थे और 15 मार्च को ही उनकी ड्यूटी मालदा से आनंद बिहार ट्रेन में थी. इसलिए वे फरक्का एक्सप्रेस से मालदा आ रहे थे.
परिजनों का हो रहा इंतजार
वहीं अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मालदा जाने के क्रम में ट्रेन का मेल नहीं मिलने के अंदेशे पर वे बरहरवा उतरे होंगे और फिर दोबारा चलती ट्रेन पकड़ने में फिसलकर गिर गये होंगे. खबर लिखे जाने तक आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार सहित रेलवे के कई अधिकारी अस्पताल में मौजूद थे, खबर लिखे जाने तक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल ले जाने की प्रक्रिया की जा रही थी.
ये भी पढ़ें…
Deoghar: बदहाल डंपिंग यार्ड देख भड़के मेयर रवि राउत, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
Adityapur Nagar Nigam: एक वोट से जीते अंकुर सिंह, बने डिप्टी मेयर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




