ओवरटेक के चक्कर में टोटो हादसा, डेढ़ साल के मासूम समेत दो गंभीर
Updated:
विज्ञापन
घायल महिला | Prabhat Khabar Network
महाजनटोला गांव में टोटो ओवरटेक करते समय हुए भीषण हादसे में डेढ़ साल के मासूम आयान शेख और उनकी मां नाबेरा बीवी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को राजमहल अस्पताल से रेफर किया गया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, राजमहल : थाना क्षेत्र के महाजनटोला गांव में मंगलवार देर शाम दो टोटो को ओवरटेक करने के दौरान एक टोटो में सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, हसन टोला निवासी नाबेरा बीवी (30) और उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र आयान शेख गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
गंभीर हालत में दोनों रेफर
परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर नाजिश ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया.
पुलिस छानबीन में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन