कौन है नशे में साउथ इंडियन भाषा बोलता ‘गोपाल’? ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में ईलाजरत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्रामीणों ने नशे में साउथ इंडियन भाषा बोलते एक शख्स को पकड़ा. घायल गोपाल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. जानिए क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल. थाना क्षेत्र के मंगलहाट संग्रामपुर गांव में नशे की हालत में साउथ इंडियन भाषा बोल रहे एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में ग्रामीणों ने देखा. इसके बाद ग्रामीणों के बीच चर्चा का बाजार गर्म हो गया. विभिन्न आशंकाओं के बीच ग्रामीणों ने व्यक्ति को पकड़कर एक जगह रखा और इसकी सूचना राजमहल थाना पुलिस को दी.

विज्ञापन

पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा

सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को जांच के लिए हिरासत में लिया. व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण पुलिस ने इलाज के लिए उसे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है. हालांकि उसे चोट किस वजह से लगी, इसकी पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई थी.

नशे में बताया अपना नाम गोपाल

नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए व्यक्ति ने अपना नाम गोपाल बताया. उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बतायी जा रही है. वह साउथ इंडियन भाषा बोल रहा था, जिसके कारण ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं.

सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति किसी एजेंसी के माध्यम से मजदूरी करने वाला हो सकता है या फिर कोई अन्य संदिग्ध भी हो सकता है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola