Saraikela: दशरथ गागराई ने की कोल्हान यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरने की मांग

Updated at : 16 Mar 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
Dashrath Gagrai

सदन में बैठें विधायक दशरथ गागराई.

Saraikela: झारखंड विधानसभा के चल रहे सत्र में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कोल्हान विश्वविद्यालय में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को जल्द भरने की मांग की है. यहां आधे से ज्यादा पद खाली हैं.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश
Saraikela: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरने की मांग की है. सोमवार को तारांकित प्रश्न उठाते हुए उन्होंने विधानसभा में कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय के 19 कॉलेजों में शिक्षकों के कई पद रिक्त पड़े हुए हैं. शिक्षकों की कमी से विश्वविद्यालय में पठन पाठन कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. विधायक ने सरकार से पूछा कि क्या सरकार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने का विचार रखती है?

359 शिक्षकों के भरोसे 19 कॉलेज के छात्र

विधायक दशरथ गागराई के सवाल पर उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से लिखित उत्तर में कहा गया कि कोल्हान विश्वविद्यालय के 19 कॉलेजों में शिक्षकों के 840 पद स्वीकृत है, जिसमें प्रोफेसर के 23, एसोसिएट प्रोफेसर के 64 और सहायक प्रोफेसर के 753 पद स्वीकृत है. वर्तमान में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में कुल 359 शिक्षक कार्यरत है, जिसमें 231 नियमित शिक्षक और 128 आवश्यकता आधारित शिक्षक शामिल हैं. कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में नियमित शिक्षकों के अतिरिक्त आवश्यकता आधारित शिक्षकों एवं अतिथि शिक्षकों द्वारा पठन पाठन कार्य कराया जा रहा है. कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग को पत्र भेजा गया है.

कोल्हान के 14 पीपीसी में अधिकारी व कर्मचारियों के खाली पद भरने की मांग

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने अग्र परियोजना केंद्रों (पीपीसी) के खाली पदों को भरने की मांग भी की है. सोमवार को विधानसभा में शून्य काल के दौरान उन्होंने इस मुद्दे को उठाया. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में अवस्थित 14 अग्र परियोजना केंद्रों में पदाधिकारियों व कर्मचारियों के आधे से अधिक पद रिक्त है. इससे कोल्हान में तसर उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. विधायक दशरथ गागराई ने सदन के माध्यम से सरकार से कोल्हान प्रमंडल के 14 अग्र परियोजना केंद्रों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है.

ये भी पढ़ें…

Deoghar: बदहाल डंपिंग यार्ड देख भड़के मेयर रवि राउत, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

Adityapur Nagar Nigam: एक वोट से जीते अंकुर सिंह, बने डिप्टी मेयर

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola