कप्तानी पर बोले कोहली, कभी नहीं सोचा था जिंदगी में ऐसा दिन आयेगा

Updated at : 11 Jan 2017 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
कप्तानी पर बोले कोहली, कभी नहीं सोचा था जिंदगी में ऐसा दिन आयेगा

पुणे : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि क्रिकेट के सभी तीनों प्रारुपों में कप्तानी करना काफी खास है. उन्होंने कहा, ऐसा कभी नहीं सोचा था कि उनकी जिंदगी में ऐसा भी दिन आयेगा. दांये हाथ के इस शानदार बल्लेबाज ने कहा, ‘‘यह काफी विशेष है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी जिंदगी […]

विज्ञापन

पुणे : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि क्रिकेट के सभी तीनों प्रारुपों में कप्तानी करना काफी खास है. उन्होंने कहा, ऐसा कभी नहीं सोचा था कि उनकी जिंदगी में ऐसा भी दिन आयेगा. दांये हाथ के इस शानदार बल्लेबाज ने कहा, ‘‘यह काफी विशेष है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी जिंदगी में ऐसा दिन आयेगा.

जब मैं टीम में आया था तो मैं हमेशा ही प्रदर्शन करने, ज्यादा मौके हासिल करने, मजबूत कैरियर बनाने और टीम के लिये जीत में योगदान करने के बारे में सोचता था. ‘ कोहली टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे थे, उन्हें पिछले हफ्ते वनडे और टी20 का कप्तान नियुक्त किया गया क्योंकि देश के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पद से हटने का फैसला किया.

दिल्ली के इस बल्लेबाज ने यहां ‘नीतेश हब मॉल’ का उद्घाटन करने के बाद एक ‘टॉक शो’ के दौरान मंदिरा बेदी से बात की. जब उनसे पूछा गया कि सभी तीनों प्रारुपों में कप्तानी करने के बाद के कैसा लग रहा है तो इस स्टार खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह यहां तक पहुंचेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सब कुछ भगवान द्वारा ही किया हुआ है. जो कुछ भी आपके साथ होता है, किसी कारण से होता है और आपकी जिंदगी में सही समय पर होता है. ‘
कोहली की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम ने 2008 में विश्व कप खिताब जीता था. उन्होंने कहा कि जब वह जूनियर स्तर पर खेलते तो टीम की कप्तानी करते थे. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन भारत की कप्तानी करना बिलकुल ही अलग तरह की बात है. यह पूरी तरह से ‘हॉट सीट’ है क्योंकि इसके साथ ध्यान, प्रशंसा, आलोचना, सभी चीजें आती हैं. ‘
कोहली ने कहा, ‘‘लेकिन एक चीज इसके साथ आती है और वह है जिम्मेदारी. यही चीज मुझे एक बेहतर क्रिकेटर और बेहतर व्यक्ति बनाती है क्योंकि मैं इसके अनुभवों से ही जिंदगी के बारे में सीख रहा हूं इसलिये मैं इसे मौके के पर लेता हूं. ‘ यह पूछने पर कि क्या कप्तानी हैरानी की तरह रही तो कोहली ने कहा कि वह इसे हैरानी नहीं कहेंगे और कहा कि बतौर खिलाड़ी वह मैदान पर अपने सुझाव देना चाहते थे और लगातार खेल के बारे में सोचते रहते थे.
उन्होंने कहा कि इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिये चुना जाना और सभी तीनों प्रारुपों में टीम की अगुवाई की जिम्मेदारी दिया जाना सम्मानजनक है. भारत की कप्तानी के दबाव के बारे में पूछने पर दिल्ली के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं इसे तनावपूर्ण काम नहीं कहूंगा, हालांकि यह मजेदार है. ‘
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola