राहुल के बोलने से संसद में भूकंप नहीं आएगा, बल्कि कांग्रेस बेनकाब हो होगी : जावडेकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2016 5:28 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर आज भाजपा ने जोरदार विरोध जताया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार की जानकारी होने का दावा किया है. भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने राहुल पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी बोलें, उन्हें बोलने की चुनौती दी […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर आज भाजपा ने जोरदार विरोध जताया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार की जानकारी होने का दावा किया है. भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने राहुल पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी बोलें, उन्हें बोलने की चुनौती दी जाती है. उनके बोलने से संसद में भूकंप नहीं आएगा, बल्कि उनके बोलने से उनके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. जावडेकर ने कहा, राहुल गांधी जितना बोलेंगे कांग्रेस पार्टी उतना एक्सपोज होगी.
केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमारी सरकार देश बदलने में लगी है और वो लोग नोट बदलवाने में लगे हुए हैं. कांग्रेस सहित विपक्ष के नेता अपने काले धन को सफेद करने में लगे हुए हैं. उन्होंने विपक्ष के उस मांग पर भी चुटकी ली, जिसमें मांग की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यसभा में लगातार उपस्थित होना चाहिए. जावडेकर ने इस बारे में कहा, आज उनकी मांग है कि पीएम राज्यसभा में मौजूद रहें फिर कहेंगे कि वो लोकसभा में मौजूद रहें. वो फिर कहेंगे की मोदी जी को एक वक्त पर दोनों सदनों में उपस्थित होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










