Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Jun 2026 4:39 PM
कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, फोटो- पीटीआई
Heavy Rain Alert: 10 से लेकर 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, तेज आंधी, ओलावृष्टि और 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 10 से 13 जून तक देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में 13 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. इस दौरान कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 80 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में अगले 5 से 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 16 जून के बीच कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. 11 और 12 जून को इन क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं बात करें मैदानी इलाकों के मौसम की तो दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी मौसम करवट ले सकता है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 से 16 जून के बीच बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 11 और 12 जून को इन राज्यों में 60 से 70 किमी प्रति घंटा, जबकि कुछ स्थानों पर 80 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.
ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी की चेतावनी
11 और 12 जून को हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना. वहीं पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 जून को ओले गिरने की संभावना है. जबकि, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है.
मध्य भारत में गरज-चमक के साथ बारिश
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में 10 से 16 जून तक मौसम का मूड बिगड़ा रह सकता है. कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12 जून को ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं 11 से 13 जून के बीच कई इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. छत्तीसगढ़ में 13 और 14 जून को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
बिहार झारखंड समेत पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश
पूर्वी भारत के कई इलाकों में मौसमी हलचल दिख सकती है बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम में बदलाव दिख सकता है. बिहार में 10 से 13 जून के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड और ओडिशा में 12 से 13 जून को भारी बारिश हो सकती है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 से 16 जून तक लगातार भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और अंडमान-निकोबार में बारिश के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
दक्षिण भारत में जारी रहेगा बारिश का दौर
दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में मानसूनी बारिश का दौर जारी रह सकता है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक केरल और माहे में 11 से 12 जून को बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं तटीय कर्नाटक में 12 जून को बहुत भारी बारिश की संभावना. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 10 से 12 जून के दौरान भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान केरल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाएं चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










