भगवंत मान को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने की सिफारिश

नयी दिल्ली : आप सांसद भगवंत मान द्वारा संसद भवन परिसर की वीडियोग्राफी करने के मामले की जांच करने वाली लोकसभा की एक समिति ने मान को वर्तमान शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किये जाने की आज सिफारिश की. आप सदस्य के अनुचित आचरण की जांच करने वाली भाजपा सदस्य किरीट सोमैया […]
नयी दिल्ली : आप सांसद भगवंत मान द्वारा संसद भवन परिसर की वीडियोग्राफी करने के मामले की जांच करने वाली लोकसभा की एक समिति ने मान को वर्तमान शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किये जाने की आज सिफारिश की. आप सदस्य के अनुचित आचरण की जांच करने वाली भाजपा सदस्य किरीट सोमैया की अध्यक्षता वाली समिति ने आज लोकसभा में पेश अपनी रिपोर्ट में कहा कि संसद सदस्य भगवंत मान का आचरण अत्यधिक आपत्तिजनक है जो दर्शाता है कि वह आधारभूत ज्ञान और शिष्टाचार तथा जो पद वह धारण किये हुए हैं, उसके उत्तरदायित्वों के प्रति अनभिज्ञ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




