ePaper

नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने नोटबंदी के फैसले को कहा निरंकुश

Updated at : 30 Nov 2016 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने नोटबंदी के फैसले को कहा निरंकुश

नयी दिल्ली :नोबेल पुरस्कार विजेता प्रख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने नोटबंदी को निरंकुश फैसला करार दिया है. मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को की उन्होंने आलोचना की है. अमर्त्य सेन ने कहा कि इससे विश्वास पर आधारित अर्थव्यवस्था कमजोर होगी. अमर्त्य सेन ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में यह बात कही. उन्होंने कहा, […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली :नोबेल पुरस्कार विजेता प्रख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने नोटबंदी को निरंकुश फैसला करार दिया है. मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को की उन्होंने आलोचना की है. अमर्त्य सेन ने कहा कि इससे विश्वास पर आधारित अर्थव्यवस्था कमजोर होगी.
अमर्त्य सेन ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘यह नोटबंदी नहीं, नोटों अनदेखी है. यह बैंक अकाउंट्स और विश्वास पर आधारित पूरी अर्थव्यवस्था की अनदेखी है.’
अमर्त्य सेन ने कहा कि पिछले दो दशक में भारत ने काफी तेजी से प्रगति की है. यह आपसी भरोसे का परिणाम है.सेन ने कहा कि मैं पूंजीवाद का समर्थक नहीं हूं, पर पूंजीवाद को भरोसे की वजह से काफी सफलताएं मिलीं. अगर सरकार प्रॉमिसरी नोट (रुपये) के रूप में वादा करती है, लेकिन उस वादे को तोड़ देती है और कहती है कि इसकी अदायगी नहीं करेगी, तो यह एक निरंकुश कदम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola