ePaper

एनसीपी नेता नवाब मलिक पर जानलेवा हमला, सभास्थल पर की गई फायरिंग

Updated at : 30 Nov 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
एनसीपी नेता नवाब मलिक पर जानलेवा हमला, सभास्थल पर की गई फायरिंग

मुंबई : नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता नवाब मलिक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई हालांकि वह बच गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सभा में उनके ऊपर फायरिंग की गई. इस हमले का जिम्मेदार मलिक ने पार्टी के पूर्व सांसद संजय दीनानाथ पाटील को बताया है. मराठी अख‍बार लोकमत ने इस […]

विज्ञापन

मुंबई : नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता नवाब मलिक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई हालांकि वह बच गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सभा में उनके ऊपर फायरिंग की गई. इस हमले का जिम्मेदार मलिक ने पार्टी के पूर्व सांसद संजय दीनानाथ पाटील को बताया है.

मराठी अख‍बार लोकमत ने इस खबर को प्रमुखता दी है. अखबार के अनुसार मलिक देवनार इलाके में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान संजय पाटील के समर्थक सभा स्थल में घुस गए जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. अखबार ने छापा है कि पाटील के समर्थकों ने वहां फायरिंग की जिसके बाद वहां भगदड़ का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि फायरिंग मलिक पर की गई.

हलांकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola