ePaper

संसद मार्ग एसबीआइ से राहुल गांधी ने बदले 4000 के पुराने नोट

Updated at : 11 Nov 2016 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
संसद मार्ग एसबीआइ से राहुल गांधी ने बदले 4000 के पुराने नोट

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज संसद मार्ग की एसबीआई शाखा नोट बदलने के लिए पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं यहां अपने चार हजार नोट बदलने आया हूं. उन्होंने कहा कि मैं यहां आया हूं क्योंकि मेरे लोग लाइन में खड़े हैं, उन्हें कष्ट हो रहा है इसलिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज संसद मार्ग की एसबीआई शाखा नोट बदलने के लिए पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं यहां अपने चार हजार नोट बदलने आया हूं. उन्होंने कहा कि मैं यहां आया हूं क्योंकि मेरे लोग लाइन में खड़े हैं, उन्हें कष्ट हो रहा है इसलिए मैं उनके साथ खड़ा हूं.शाम सवा पांच बजे के आसपास उन्हें नोट बदलने में सफलता मिल गये और चार हजार रुपये के पुराने नोट के बदले उन्हें बैंककर्मियों ने चार हजार रुपये के नये नोट दिये.

उनसे जब मीडिया ने पूछा कि वे यहां क्यों आये हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हूं, उन्हें कष्ट हो रहा है. लेकिन यह बात ना मीडिया समझ रही है, ना उनके मालिक और ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. राहुल गांधी का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. राहुल ने नोट बदलने के सरकारी फैसले का विरोध किया है.

वहीं राहुल गांधी के इस कदम पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं, वे खबर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आजतक किसी ने राहुल गांधी या गांधी परिवार के किसी भी व्यक्ति को एटीएम की लाइन में खड़े होते देखा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ और सिर्फ खबर बनाने के लिए नोट बदलने पहुंचे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola