साइरस मिस्त्री के बचाव में उतरीं शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2016 3:37 PM

विज्ञापन

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद व शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने आज कहा कि साइरस मिस्त्री को जिस तरीके से टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाया गया, वह सैद्धान्तिकरूप से गलत है. उन्हाेंने कहा, ‘‘टाटा समूह की कंपनियां सार्वजनिकरूप से सूचीबद्ध कंपनियां हैं और सभी फैसले पारदर्शी तरीके से […]

विज्ञापन

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद व शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने आज कहा कि साइरस मिस्त्री को जिस तरीके से टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाया गया, वह सैद्धान्तिकरूप से गलत है. उन्हाेंने कहा, ‘‘टाटा समूह की कंपनियां सार्वजनिकरूप से सूचीबद्ध कंपनियां हैं और सभी फैसले पारदर्शी तरीके से लिए जाने चाहिए. कुछ मतभेद हो सकते हैं और बोर्ड के पास जो कदम उठाया गया है, वह उठाने का अधिकार है. लेकिन इस मुद्दे पर जिस तरीके से काम किया गया, उस पर मुझे आपत्ति है.’

बारामती से सांसद और राकांपा प्रमुख शरद पवार की पुत्री सुले ने पीटीआइ से कहा, ‘‘मेरा मानना है जो किया गया है वह सैद्धांतिक रूप से गलत है. इसे सम्मानित तरीके से किया जाना चाहिए था.’ सुले को मिस्त्री और उनकी पत्नी रोहिका का नजदीकी मित्र माना जाता है. मिस्त्री की पारिवारिक कंपनी शापोरजी पल्लोनजी निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी है. यह टाटा समूह के सबसेबड़े शेयरधारकों में से है.

मिस्त्री को सोमवार को अचानक टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटा दिया गया और उनके स्थान परस्थायी नियुक्ति होने तक रतन टाटा को चार माह केलिए अंतरिम चेयरमैन बना दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola