ePaper

पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए रुस और चीन को राजी कर लेंगे पीएम: दिग्विजय सिंह

Updated at : 15 Oct 2016 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए रुस और चीन को राजी कर लेंगे पीएम: दिग्विजय सिंह

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज उम्मीद जताई कि सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुस और चीन को प्रभावित करने में सक्षम होंगे. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ब्रिक्स देशों से हमारे विशिष्ट मेहमानों का हम गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. ब्रिक्स दुनिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज उम्मीद जताई कि सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुस और चीन को प्रभावित करने में सक्षम होंगे.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ब्रिक्स देशों से हमारे विशिष्ट मेहमानों का हम गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. ब्रिक्स दुनिया की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और यह दुनिया की जीडीपी का 22 प्रतिशत निर्माण करता है. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान के राज्य प्रायोजित आतंकवाद के बारे में ब्रिक्स के अन्य सदस्यों को राजी करने में सक्षम होंगे.” सिंह ने कई ट्विट कर कहा, ‘‘अगर चीन और रुस संयुक्त रुप से भारत में आतंकवाद अपराध के आकाओं और आरोपियों को भारत को सौंपने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाएंगे तो पाकिस्तान इससे इनकार नहीं कर सकेगा.
” उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री अपनी भाषण कला से नेताओं को राजी करने में सक्षम होंगे. उन्होंने ट्विट कर कहा, ‘‘श्री मोदी क्या आप अपनी भाषण कला से उन्हें राजी करने में सक्षम होंगे? मुझे पूरी उम्मीद है कि आप ऐसा करेंगे. आपको शुभकामनाएं.”इस शिखर सम्मेलन में रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग और ब्राजील तथा दक्षिण अफ्रीका के नेता सम्मिलित होंगे. शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के खतरों से मुकाबला और कारोबार एवं निवेश को बढावा देने सहित कई अहम मुद्दों पर विचार किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान बढते रुस-पाकिस्तान सैन्य संबंधों पर भारत के चिंता जताने की संभावना है और इस दौरान दोनों पक्ष रक्षा एवं परमाणु उर्जा के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर कर अपने ‘‘विशेष एवं विशिष्ट साझेदारी” को बढावा देने पर विचार करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola