PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भारत के सबसे लंबे समय तक पीएम रहे 'चाचा'

Published by : Anant Narayan Shukla Updated At : 27 May 2026 11:43 AM

विज्ञापन

27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से पीएम जवाहरलाल नेहरू की मौत हुई थी.

Jawaharlal Nehru Death Anniversary: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. दिल्ली के शांति वन में इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए.

विज्ञापन

Jawaharlal Nehru Death Anniversary: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां नेताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू के योगदान को याद किया. भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू देश के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले व्यक्ति हैं. उनका कार्यकाल 6000 दिनों से भी ज्यादा का रहा है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि.’

शांति वन पहुंचे राहुल गांधी और खरगे

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित शांति वन पहुंचकर नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और बीके हरिप्रसाद भी मौजूद रहे. कांग्रेस पार्टी ने भी एक्स पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री और भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू को पूरा देश याद कर रहा है. पार्टी ने उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया.

कर्नाटक में भी आयोजित हुए कार्यक्रम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी बेंगलुरु में आयोजित स्मृति कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं. कार्यक्रमों में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय और विधान सौधा के सामने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश की प्रगति की मजबूत नींव रखी थी. सुप्रिया सुले ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू का योगदान हमेशा याद किया जाएगा.

तेज-तर्रार नेहरू ने इंग्लैंड जाकर की पढ़ाई

14 नवंबर 1889 को बैरिस्टर मोतीलाल नेहरू के घर जन्मे पंडित जवाहरलाल नेहरू का बचपन इलाहाबाद में बीता. उनकी शुरुआती शिक्षा घर पर ही हुई, जिसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड चले गए. वहां उन्होंने हैरो स्कूल और फिर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की. आगे चलकर लंदन के इनर टेंपल से बैरिस्टर की डिग्री हासिल की. 1912 में वह भारत लौटे.

ये भी पढ़ें:- 28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े नेहरू

इसके बाद नेहरू ने देश की आजादी की लड़ाई में खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने कई संघर्ष झेले और जेल यात्राएं भी कीं. महात्मा गांधी के साथ उन्होंने देश और राजनीति समझी. देश को आजादी मिलने के बाद 1947 में वे भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और करीब 16 वर्षों तक देश की बागडोर संभाली. 27 मई 1964 को को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया, लेकिन आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है.

उनकी किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया भारतीय इतिहास और संस्कृति की अच्छी जानकारी देता है. बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और अपनापन की वजह से लोग उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे. यही कारण है कि हर साल 14 नवंबर को उनकी जयंती पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है.

ये भी पढ़ें:- डेमोग्राफिक चेंज पर मोदी सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, शाह बोले- घुसपैठ बड़ी चुनौती

भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेहरू

15 अगस्त 1947 से लेकर 27 मई 1964 तक जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री रहे. उनका कार्यकाल 6,130 दिनों का था. उनके बाद भारत में सबसे लंबा पीएम कार्यकाल इंदिरा गांधी का है. वह कुल मिलाकर अपने तीन कार्यकाल में 5829 दिन प्रधानमंत्री रहीं. हालांकि, इसमें आपातकाल का समय भी शामिल है. उन्होंने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 और फिर 14 जनवरी 1980ल से अपनी मृत्यु 31 अक्तूबर 1984 तक देश के प्रधानमंत्री का दायित्व संभाला. इसके बाद तीसरे नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. 26 मई 2014 को भारत के पीएम बने नरेंद्र मोदी आज 27 मई 2026 को अपने प्रधानमंत्री काल के 4385 दिन पूरा कर चुके हैं. 

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola