ePaper

हुर्रियत ने महबूबा से कहा, लोगों की तरफ रहें, उनके जायज संघर्ष में शामिल हों

Updated at : 28 Aug 2016 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
हुर्रियत ने महबूबा से कहा, लोगों की तरफ रहें, उनके जायज संघर्ष में शामिल हों

श्रीनगर : हुर्रियत कान्फ्रेंस के कट्टरपंथी धडे ने आज जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से कहा कि वह अपने लोगों की तरफ रहें और उनके जायज संघर्ष में शामिल हों. एक दिन पहले ही सत्ताधारी पीडीपी ने हुर्रियत कान्फ्रेंस के कट्टरपंथी धडे के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी से अपील की थी कि लोगों […]

विज्ञापन

श्रीनगर : हुर्रियत कान्फ्रेंस के कट्टरपंथी धडे ने आज जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से कहा कि वह अपने लोगों की तरफ रहें और उनके जायज संघर्ष में शामिल हों. एक दिन पहले ही सत्ताधारी पीडीपी ने हुर्रियत कान्फ्रेंस के कट्टरपंथी धडे के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी से अपील की थी कि लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए उन्हें (महबूबा) एक मौका दें.

हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘महबूबा के साथ हमारे तीन आयामी संबंध हैं…मानवीय, राष्ट्रीय और धार्मिक लेकिन वह इनमें से किसी को भी बनाये रखने में पूरी तरह से असफल रही हैं.” प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मानवता हमें मनुष्य का आदर एवं सम्मान करना सिखाता है, चाहे उनकी जाति, धर्म या संस्कृति कोई भी हो. यद्यपि उन्होंने अपने बर्बर सशस्त्र बलों एवं अनियंत्रित पुलिस के जरिये इस दिव्य भूमि को नर्क में तब्दील कर दिया है.
यहां हर घर अपने प्रिय जनों की मौत पर मातम मना रहा है. इससे इस सम्मानजनक एवं पवित्र बंधन के तानबाने पर दाग लग गया है.” हुर्रियत की यह प्रतिक्रिया पीडीपी के प्रमुख प्रवक्ता महबूब बेग की गिलानी से की गई उस अपील पर आयी है जिसमें उन्होंने उनसे महबूबा को अपनी पुत्री मानने और घाटी में शांति बहाली में उनकी मदद करने की बात कही थी, जहां आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने बाद गत 50 दिन से अशांति है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola