सोनिया पर दवा का असर हो रहा है, फिजियोथेरेपी शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2016 9:25 PM
नयी दिल्ली: संक्रमण के इलाज के क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर दवा अपना असर दिखा रही हैं और कंधे की उनकी चोट के लिए फिजियोथेरेपी फिर शुरू की गई है.सर गंगा राम अस्पताल की ओर से आज बताया गया, ‘‘सोनिया गांधी के संक्रमण में सुधार दिखा है और आज उन्हें बुखार नहीं है. […]
नयी दिल्ली: संक्रमण के इलाज के क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर दवा अपना असर दिखा रही हैं और कंधे की उनकी चोट के लिए फिजियोथेरेपी फिर शुरू की गई है.सर गंगा राम अस्पताल की ओर से आज बताया गया, ‘‘सोनिया गांधी के संक्रमण में सुधार दिखा है और आज उन्हें बुखार नहीं है. उनपर एंटीबायोटिक दवाओं का असर हो रहा है और कंधे के लिए उनकी फिजियोथेरेपी फिर शुरु की गई है.’
सोनिया वाराणसी में एक रोडशो के दौरान बीमार पड गई थीं जिसके बाद वह पिछले 10 दिन से निजी अस्पताल में इलाज करा रही हैं.कल उनका इलाज कर रहे डाक्टरों ने उन्हें सलाह दी थी कि वह अस्पताल में कुछ दिन और रुकें क्योंकि उन्हें बुखार है.तीन अगस्त को उनके बांए कंधे का आपरेशन हुआ था. डाक्टरों ने बताया कि उनकी यह चोट तकरीबन ठीक हो गयी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










