ePaper

ये इश्क नहीं आसां ..फेसबुक में हुई दोस्ती, प्यार और शादी के बाद एक साल की जेल

Updated at : 30 Jul 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
ये इश्क नहीं आसां ..फेसबुक में हुई दोस्ती, प्यार और शादी के बाद एक साल की जेल

देवास : फेसबुक में एक पाकिस्तानी लड़के की दोस्ती भारतीय लड़की से होती है. धीरे -धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गयी . लड़का भारत आ जाता है और लड़की से शादी कर लेता है. दोनों का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है. इस बीच कहानी में ट्विस्ट आ जाती है. लड़के को जेल […]

विज्ञापन

देवास : फेसबुक में एक पाकिस्तानी लड़के की दोस्ती भारतीय लड़की से होती है. धीरे -धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गयी . लड़का भारत आ जाता है और लड़की से शादी कर लेता है. दोनों का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है. इस बीच कहानी में ट्विस्ट आ जाती है. लड़के को जेल जाना पड़ता है.

दरअसल हुआ यूं कि पाकिस्तानी नागरिक अकबर शाह दुर्रानी का कोचिंग संचालक सोफिया से फेसबुक पर दोस्ती हुई. अकबर भारत आ गये और सोफिया से शादी कर ली. अकबर वापस पाकिस्तान लौटकर भारत के लिए एक साल का वीजा बना लिये. वापस देवास आकर रहने लगे लेकिन उनकी वीजा अवधि समाप्त हो गयी.
कोर्ट ने उन्हें एक साल की सजा सुना दी. हालांकि अकबर के लिए राहत भरी खबर है उन्हें सिर्फ अगले महीने के नौ तारीख तक ही जेल में रहना पडे़गा. भारतीय नागरिक से शादी के आधार पर उन्हें एक साल का वीजा मिला था हालांकि अकबर ने वीजा रिन्युअल के लिए भेजा है लेकिन वह समय पर मिल नहीं पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola