महबूबा ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घाटी में कानून-व्यवस्था के हालात पर चर्चा के लिए 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सर्वदलीय बैठक के लिए पीडीपी, भाजपा, नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, माकपा, भाकपा, नेशनल पैंथर्स पार्टी, डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी तथा अन्य को निमंत्रण भेजा गया […]
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घाटी में कानून-व्यवस्था के हालात पर चर्चा के लिए 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सर्वदलीय बैठक के लिए पीडीपी, भाजपा, नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, माकपा, भाकपा, नेशनल पैंथर्स पार्टी, डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी तथा अन्य को निमंत्रण भेजा गया है.
इस बैठक में घाटी के मौजूदा हालात तथा शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी.’ सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला उस वक्त हुआ है जब 10 दिन पहले हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झडपे हुई थी. हिंसा में 39 लोगों की मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










