ऑपरेशन संकटमोचन: हिंसा प्रभावित दक्षिण सूडान से 156 भारतीयों को किया गया ‘‘एयरलिफ्ट''''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2016 10:27 AM
तिरुवनंतपुरम : युद्ध प्रभावित दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा से 156 लोग आज स्वदेश पहुंचे. प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना का विमान सी-17 आज तडके इन भारतीयों को लेकर यहां पहुंचा. विमान के लैंड करते ही भारतीयों ने राहत की सांस ली. बताया जा रहा है कि अभी भी कई भारतीय वहां फंसे […]
तिरुवनंतपुरम : युद्ध प्रभावित दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा से 156 लोग आज स्वदेश पहुंचे. प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना का विमान सी-17 आज तडके इन भारतीयों को लेकर यहां पहुंचा. विमान के लैंड करते ही भारतीयों ने राहत की सांस ली. बताया जा रहा है कि अभी भी कई भारतीय वहां फंसे हुए हैं. हिंसा की वजह से 156 लोगों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया है. इनमें दो नेपाली नागरिक शामिल हैं. भारत लौटे कुल 156 लोगों में नौ महिलाएं और तीन बच्चे भी हैं. दक्षिण सूडान से यहां आया विमान कुछ देर के लिए जब हवाईअड्डे पर उतरा तो उसमें से केरल तथा तमिलनाडु के कुछ लोग उतरे. फिर विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया.
यात्रियों के साथ आए विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने हवाईअड्डे पर संवाददाताओं को बताया कि 156 लोगों को वहां से निकाला गया है जिनमें से दो नेपाल के नागरिक हैं. जुबा में 550 से अधिक भारतीय हैं तथा 150 भारतीय उन जगहों पर हैं जहां तेल के कुएं स्थित हैं. सिंह ने कहा ‘‘हमारे साथ 156 लोग आए हैं. करीब 30 से 40 लोगों ने उस समय अपना टिकट आरक्षित करा लिया था जब वाणिज्यिक उडानें शुरु हुई थीं. 300 लोगों ने अपने कारोबारी कारणों और अन्य गतिविधियों के चलते आने के प्रति अनिच्छा जताई. जिन लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया है उनमें नौ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं.’
सिंह के अनुसार, उन्होंने सूडान के उप राष्ट्रपति से मुलाकात की जिन्होंने उन्हें वहां के हालात के बारे में बताया. सी-17 विमान युगांडा होते हुए आया और सिंह ने युगांडा के प्रधानमंत्री रुहाकना रुगुन्दा से भी मुलाकात की जिन्होंने अपनी ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. दक्षिण सूडान में पूर्व विद्रोहियों और सरकार के बलों के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में तेज लडाई चल रही है. केरल के बिजली मंत्री कडक्कम्पल्ली सुरेन्द्रन, तिरुवनंतपुरम जिले के कलेक्टर बीजू प्रभाकर आदि ने यहां पहुंचने पर यात्रियों की अगवानी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










