गिरफ्तार आईएसआईएस संदिग्ध आतंकी टेक्नोलॉजी में दक्ष : एनआईए
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2016 4:34 PM
हैदराबाद : आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की जांच करते हुए एनआईए ने आज कहा कि आरोपी प्रौद्योगिकी में दक्ष हैं और उन्होंने सीरिया में बैठे अपने आकाओं से ईमेल के जरिए बातचीत को सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया. एनआईए के अनुसार इस गिरोह का कथित सरगना मोहम्मद इब्राहीम याजदानी ईमेल […]
हैदराबाद : आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की जांच करते हुए एनआईए ने आज कहा कि आरोपी प्रौद्योगिकी में दक्ष हैं और उन्होंने सीरिया में बैठे अपने आकाओं से ईमेल के जरिए बातचीत को सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया.
एनआईए के अनुसार इस गिरोह का कथित सरगना मोहम्मद इब्राहीम याजदानी ईमेल के जरिए अपनी बातचीत को सुरक्षि रखने के लिए ‘टूटानोटा’ सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहा था. ‘टूटानोटा’ लैटिन के दो शब्दों ‘टूटा’ और ‘नोटा’ से मिलकर बना है जिसका मतलब ‘सुरक्षित संदेश’ होता है.
यह साफ्टवेयर ऐसा मंच प्रदान करता है जिसके माध्यम से बिना कोई निजी डाटा प्रदान किए ईमेल किया जा सकता है और संदेश भेजने और ग्रहण करने वाले के स्थानों का भी नहीं पता चलेगा. जांच एजेंसी के अनुसार यह गैंग आईईडी तैयार कर रहा था ताकि विस्फोट कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










