IIIT Bangalore में BTech और इंटीग्रेटेड MTech के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे होगा एडमिशन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 May 2026 11:35 PM

विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट की फोटो (Canva)

IIIT Bangalore Admission Registration: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बेंगलुरु की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए BTech और Integrated MTech कोर्सेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

IIIT Bangalore Admission Registration: इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बेंगलुरु की ओर से साफ कहा गया है कि इस बार एडमिशन JoSAA काउंसलिंग के जरिए नहीं होगा. ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी नियम, पात्रता और चयन प्रक्रिया को ध्यान से समझ लेना चाहिए. जो छात्र Computer Science, Electronics, Artificial Intelligence और Data Science जैसे मॉडर्न टेक्नोलॉजी फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें IIIT Bangalore Admission 2026 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले IIIT Bangalore की आधिकारिक वेबसाइट iiitb.ac.in पर जाएं.
  • Admission 2026 सेक्शन में जाकर BTech/Integrated MTech लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.
  • JEE Main या JEE Advanced की डिटेल्स अपलोड करें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटो अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

IIIT Bangalore Admission 2026 Direct Link

कोर्स डिटेल्स

कोर्स का नामकोर्स का प्रकारअवधि
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)बीटेक4 वर्ष
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)बीटेक4 वर्ष
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (AI&DS)बीटेक4 वर्ष
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंगइंटीग्रेटेड एमटेक5 वर्ष
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंगइंटीग्रेटेड एमटेक5 वर्ष

JEE स्कोर के आधार पर होगा चयन

IIIT Bangalore में एडमिशन पाने के लिए छात्रों का चयन JEE Main 2026 और JEE Advanced 2026 में प्राप्त All India Rank के आधार पर किया जाएगा. संस्थान उम्मीदवार की दोनों परीक्षाओं में आई सबसे बेहतर रैंक को स्वीकार करेगा. अगर किसी छात्र की JEE Main में अच्छी रैंक है और Advanced में कम, तो Main की रैंक को माना जा सकता है. इससे छात्रों को बेहतर मौका मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: UP में 2000 से ज्यादा पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola