अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में नहीं बढ़ीं MBBS की सीटें, देखें कितनी है फीस

Updated:
विज्ञापन
ANMMC कॉलेज कैंपस का बैकग्राउंड और स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

ANMMC कॉलेज कैंपस का बैकग्राउंड और स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

ANMMC MBBS Seat Admission 2026: मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए NEET UG का रिजल्ट जारी होने वाला है. नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को काउंसलिंग में शामिल होना होता है. बिहार के टॉप मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में शामिल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में इस बार MBBS की सीटें नहीं बढ़ाई गई हैं.

विज्ञापन

ANMMC MBBS Seat Admission 2026: बिहार के गया में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में MBBS में एडमिशन नीट यूजी स्कोर से होता है. नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) पर उपलब्ध डेटा के अनुसार ANMMC कॉलेज में MBBS की कुल 120 सीटें हैं. इस कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले यहां की फीस और एडमिशन प्रोसेस के बारे में विस्तार से जान लें.

कौन ले सकता है MBBS में एडमिशन?

इस कॉलेज में MBBS में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का NEET UG परीक्षा पास करना जरूरी है. इसके अलावा 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है.

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. वहीं SC, ST और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत निर्धारित हैं.

NEET UG की मेरिट लिस्ट में आने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है. काउंसलिंग के दौरान सीट मिलने पर तय समय के भीतर कॉलेज में रिपोर्ट करना जरूरी होता है. समय पर रिपोर्ट नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है.

Bihar MBBS College ANMMC MBBS Admission 2026 Details Check Here

फीस कितनी देनी होगी?

सरकारी मेडिकल कॉलेज होने की वजह से यहां MBBS की फीस निजी मेडिकल कॉलेजों की तुलना में काफी कम है. एडमिशन के समय छात्रों को अलग-अलग मद में फीस जमा करना होता है. फीस स्ट्रक्चर नीचे देख सकते हैं-

फीस का विवरणराशि (रुपये में)
एडमिशन शुल्क100
वार्षिक ट्यूशन फीस6,000
कॉलेज एक्टिविटी शुल्क1,400
पहले वर्ष में कुल शुल्क9,700
हॉस्टल शुल्क (प्रति वर्ष)6,000
साढ़े चार साल के MBBS कोर्स की कुल फीस27,000

ANMMC MBBS Admission Process: कैसे होता है एडमिशन?

NEET UG का रिजल्ट आने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी और बिहार की संबंधित काउंसलिंग एजेंसी की ओर से काउंसलिंग आयोजित की जाती है. उम्मीदवारों को अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज और कोर्स का विकल्प भरना होता है.

अगर छात्र को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज आवंटित होता है, तो उसे निर्धारित तारीख पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ कॉलेज पहुंचकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है. दस्तावेजों के सत्यापन और फीस जमा होने के बाद ही प्रवेश पक्का माना जाता है.

अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित समय पर एडमिशन नहीं लेता है, तो उसकी सीट अगले पात्र उम्मीदवार को आवंटित कर दी जाती है. आमतौर पर सभी एडमिशन प्रक्रिया सितंबर के अंत तक पूरी कर ली जाती है.

ये भी पढ़ें: जॉब के साथ UG, PG और PhD करने का मौका, ये 5 ओपन यूनिवर्सिटी हैं बेस्ट ऑप्शन


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola