तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को बीएसएफ ने मार गिराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2016 1:07 PM

विज्ञापन

अमृतसर : भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे दरिया मंसूर इलाके में एक मुठभेड में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों ने आज तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बल के एक रात्रि गश्ती दल ने कुछ पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सीमा में घुसते देखा और उन्हें आत्मसमर्पण करने को […]

विज्ञापन

अमृतसर : भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे दरिया मंसूर इलाके में एक मुठभेड में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों ने आज तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बल के एक रात्रि गश्ती दल ने कुछ पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सीमा में घुसते देखा और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा. अधिकारी ने बताया कि घुसपैठियों ने बीएसएफ कर्मियों की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और बीएसएफ गश्ती दल की तरफ आना जारी रखा और गोलीबारी की.

अधिकारी ने बताया कि घुसपैठियों की गोलीबारी के बाद शुरू हुई मुठभेड में तीन घुसपैठिए मारे गए. बहरहाल, दो घुसपैठिए पाकिस्तानी सीमा की तरफ भागने में कामयाब रहे. यह मुठभेड अमृतसर जिले के अजनाला से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित दरिया मंसूर इलाके में हुई. घुसपैठिए युवा हैं और उनकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है.

मुठभेड के बाद बीएसएफ ने स्थल से तीन पाकिस्तानी मोबाइल फोन सेट और भारतीय करेंसी बरामद की है. जालंधर से बीएसएफ के महानिरीक्षक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola