ePaper

पठानकोट एयरबेस पर हाई अलर्ट, पैराग्लाइडर से हमला करने के फिराक में आतंकी

Updated at : 30 Jun 2016 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस पर हाई अलर्ट, पैराग्लाइडर से हमला करने के फिराक में आतंकी

पठानकोट : पठानकोट एयरबस पर फिर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. खुफिया सूचना के बाद इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. पठानकोट के लोगों को संभावित हवाई हमले की चेतावनी दी गई है. आतंकी हमले के लिए इस बार फ्लाइंग ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल करने का प्लान बना रहे हैं. खबर है […]

विज्ञापन

पठानकोट : पठानकोट एयरबस पर फिर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. खुफिया सूचना के बाद इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. पठानकोट के लोगों को संभावित हवाई हमले की चेतावनी दी गई है. आतंकी हमले के लिए इस बार फ्लाइंग ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल करने का प्लान बना रहे हैं. खबर है कि एयरबेस पर इस बार आतंकी पैरा ग्लाइडर से हमला करने की तैयारी में हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरफोर्स ने अलर्ट जारी कर आसपास के 24 किमी. एरिया में फैले गांवों में पैराग्लाइडर और पैराशूट के फोटो के पंफलेट और पोट्रेट बांटकर लोगों से अपील की है कि अगर ऐसी चीजें आसमान में दिखे या कोई मोटर जैसी आवाज सुने तो तुरंत एयरफोर्स को सूचित करें. इसके लिए एयरफोर्स ने दो नंबर भी जारी किए हैं.

इस खबर के बाद गांवों के लोग दहशत में हैं. आपको बता दें कि 2 जनवरी के आतंकी हमले के बाद पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी ने भी एयरबेस पर दोबारा हमले की जानकारी दी है. आतंकियों के इलाके में छिपे होने का अलर्ट भी जारी किया है साथ ही कई जगह पर सेना छुपकर घात लगाए बैठी है ताकि किसी भी तरह की आतंकी हरकत पर नजर रखा जा सके.

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा एजेंसियों ने भी जम्मू-कश्‍मीर के रास्ते आतंकियों के पठानकोट पहुंचने की सूचना दी है जिसके बाद से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. इलाके में रात के वक्त पुलिस, सेना, बीएसएफ नाके लगाकर चेकिंग कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola