ePaper

केरल हिंसा मामले में राष्ट्रपति से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

Updated at : 22 May 2016 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
केरल हिंसा मामले में राष्ट्रपति से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

नयी दिल्ली: केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौराननितिनगडकरीने कहा कि केरल में इस समय हालात ठीक नहीं हैऔर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौराननितिनगडकरीने कहा कि केरल में इस समय हालात ठीक नहीं हैऔर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा आरएसएसएवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही और अत्याचार किये जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफपुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है.राष्ट्रपति से मुलाकातके दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने केरल विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोरचा की जीत के जश्न के दौरान 19-20 मई को अपने कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसा की औपचारिक शिकायत दर्ज करायी.

गौर हो कि केरल में त्रिशूर जिले के कोडुंगलूर निवासी भाजपा कार्यकर्ता वीआर प्रमोद पर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर जीत के जश्न के दौरान हमला कर दिया था, जिससे बाद में उनकी मौत हो गयी. इस मामले को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola