Saran News : मांझी प्रखंड में बिजली की चिंगारी बनी तबाही का कारण

Updated:
विज्ञापन
Saran News

आगलगी की तस्वीर

Saran News : चेफुल गांव में अगलगी से मची तबाही, पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

Saran News (चंद्र शेखर सिंह) : मांझी प्रखण्ड अंतर्गत चेफुल गांव के वार्ड नंबर 14 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से शनिवार की देर शाम भीषण आग मे इसराइल नट की चार झोपडीया जलकर राख़ हो गयी। साथ ही इसमें रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर रा ख हो गये. गृहस्वामी इसराइल नट ने बताया कि बिजली के शाॅर्ट सर्किट लगने से घर में आग लग गयी, जिसमें घर में रखे टीबी, पंखा, चौकी, कपड़े, बक्से, घर व जमीन के कागजात के अलावा गेहूं, चावल सहित कुछ गहने जलकर रखा हो गये.

आग में हजारों की संपत्ति नष्ट, प्रशासन से मदद की मांग

आग की लपटें देखकर ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गये. उन्होंने आग पर काबू पाने के हर संभव प्रयास किये, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जल चूका था. इस अग्निकांड में हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. पीड़ित परिवार ने अब सीओ से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

Also Read : Saran News : शिक्षा, बेरोजगारी और महंगाई पर भाकपा का मंथन, चुनावी रणनीति तय

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन