8 जून की टॉप 20 खबरें: 'इंडिया' गठबंधन की आज बड़ी बैठक, LPG के बढ़े दाम पर विपक्ष का हमला, JMM-कांग्रेस का सुलझा विवाद

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Jun 2026 5:58 AM

विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

8 June Top 20 News: लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन आज दिल्ली में अहम बैठक करेगा, जिसमें 23 दल शामिल होंगे. बैठक में बीजेपी के खिलाफ साझा रणनीति, आगामी चुनावों की तैयारी और गठबंधन के अंदर के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. वहीं, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी से आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है. इसपर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. दूसरी ओर, झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर JMM और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का विवाद सुलझ गया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. ‘इंडिया’ गठबंधन की कल अहम बैठक, मोदी सरकार के खिलाफ रणनीति बनाएंगे 23 दल

INDIA Bloc Meeting: लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी दल एक बार फिर बड़ी बैठक करने जा रहे हैं. दिल्ली में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में 23 राजनीतिक दल शामिल होंगे. बैठक में बीजेपी के खिलाफ साझा रणनीति, आगामी चुनावों की तैयारी और गठबंधन के भीतर उभरे मतभेदों पर चर्चा होने की संभावना है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. घरेलू गैस सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, केंद्र पर बरसा विपक्ष, कहा- सरकार को चुकानी होगी ‘कीमत’

LPG Price Hike: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सरकार ने प्रति सिलेंडर 29 रुपये का इजाफा किया है, जिसके बाद विपक्ष हमलावर हो गया है. कांग्रेस समेत कई दलों ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. अशोक गहलोत ने 2022 के सियासी संकट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आलाकमान के खिलाफ नहीं था विद्रोह

Ashok Gahlot: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 25 सितंबर 2022 के घटनाक्रम पर खुलकर बात करते हुए कहा कि वह कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ बगावत नहीं थी, बल्कि विधायकों की सचिन पायलट को लेकर असहमति का परिणाम थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. बंद कमरे का ‘क्लाइमेक्स’: JMM और कांग्रेस के बीच कैसे सुलझा विवाद? पढ़ें पूरी इनसाइ़ड स्टोरी

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए JMM और कांग्रेस के बीच सीटों का विवाद सुलझ गया है. भूपेश बघेल की मध्यस्थता के बाद JMM से बैजनाथ राम और कांग्रेस से प्रणव झा उम्मीदवार होंगे. सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है. पूरी इनसाइड स्टोरी पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. Lohardaga: लेवी को लेकर मिली धमकी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच NH 39 पर काम ने पकड़ी रफ्तार

Lohardaga: लोहरदगा में NH-39 निर्माण कार्य से जुड़े कर्मियों को लेवी की धमकी मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है. पुलिस की निगरानी में अब परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. NDA को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने खत्म किया सस्पेंस, बोले- थे, हैं और आगे भी रहेंगे साथ

Upendra Kushwaha: रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी एनडीए में थी और आगे भी गठबंधन का हिस्सा रहेगी. उन्होंने जदयू और रालोमो की विचारधारा को समान बताया, जबकि निशांत कुमार को नीतीश कुमार का स्वाभाविक उत्तराधिकारी बताते हुए उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की वकालत की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. गोविंद हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी: रेकी से लेकर शूटआउट तक की पूरी कहानी, SIT जांच में बड़ा खुलासा

मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद हत्याकांड में एसआईटी जांच के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. पुलिस के अनुसार बाबुल चौधरी ने पांच लाख रुपये की सुपारी देकर साहेबगंज के शूटर राजा सिंह और सौरभ उपाध्याय से हत्या कराई थी. रेकी, हथियार, फ्लैट और पूरी साजिश की कहानी पूछताछ में सामने आई है. पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी… यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. ‘ये नटवरलाल है, साजिश करता है…’, खान सर के चाचा ने उनपर लगाए कई गंभीर आरोप

Khan Sir Controversy: फायरिंग केस में घिरे खान सर की मुश्किलें अब परिवार के भीतर से भी बढ़ती दिख रही हैं. उनके चाचा इमरान अहमद और निसार अहमद ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई विवादित दावे किए हैं. जिससे मामला और ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. अन्नपूर्णा योजना में बड़ी गड़बड़ी से हड़कंप, 12 पन्नों का फॉर्म भरने के बाद भी महिलाओं का पैसा पुरुष के खाते में ट्रांसफर

Annapurna Yojana: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार की अन्नपूर्णा योजना में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आयी है. 12 पन्नों का फॉर्म भरने के बाद भी महिलाओं का पैसा पुरुष के खाते में चला गया. इस पर टीएमसी ने कड़ा विरोध जताया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. विद्रोह के बीच तृणमूल की सर्जरी, अभिषेक के अधिकार घटे, सुखेंदु-सौगत और महुआ को ममता ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Mamata Banerjee Clips Abhishek Banerjee Wings: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार और विधायकों की बगावत के बीच ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया है. अभिषेक बनर्जी के करीबियों को हटाकर सौगत रॉय और सुखेंदु शेखर रॉय को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. बीरभूम के बाहुबली अनुब्रत मंडल पर कसा शिकंजा, 2021 के चुनावी दंगे और 30 लाख की ईंट लूट मामले में FIR दर्ज

Anubrata Mondal FIR Birbhum: बीरभूम के टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल उर्फ केष्टो और उनके 12 सहयोगियों के खिलाफ बंगाल चुनाव 2021 के बाद हुई हिंसा के दौरान 30 लाख रुपए की ईंटें और सामान लूटने के आरोप में प्राथमिकी से टीएमसी में हड़कंप मच गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. US का प्लान: खाड़ी देशों में तोड़-फोड़ का हर्जाना भरेगा ईरान, बांटी जाएगी फ्रीज की हुईं ईरानी संपत्तियां

US Iranian Assets Gulf Countries: अमेरिका ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों का उपयोग खाड़ी देशों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए करने पर विचार कर रहा है. ईरान के लगभग 24 बिलियन डॉलर के एसेट्स पश्चिमी देशों में हैं. ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष-विराम के बावजूद सैन्य तनाव जारी है. वहीं ताजा अपडेट के अनुसार पाकिस्तान अब भी मध्यस्थता की कोशिशों में जुटा हुआ है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. FACT Check: क्या ऋषभ पंत के शॉट से टूटा था ड्रोन? जानिए वायरल VIDEO की सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया कि ऋषभ पंत के शॉट से ड्रोन टूट गया था. हालांकि मैच के आधिकारिक प्रसारण और वीडियो की जांच में यह दावा पूरी तरह गलत निकला. वायरल क्लिप AI से तैयार किया गया फर्जी वीडियो पाया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. आपका स्मार्टफोन हर वक्त बता रहा है लोकेशन? 2 मिनट में बंद करें ऐप्स की सीक्रेट ट्रैकिंग, बढ़ेगी प्राइवेसी और बैटरी लाइफ

कई मोबाइल ऐप्स आपकी जानकारी के बिना बैकग्राउंड में लोकेशन डेटा जुटाते रहते हैं. जानिए एंड्रॉयड और आईफोन में कौन-सी सेटिंग बदलकर आप अपनी प्राइवेसी, बैटरी और डेटा बचा सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. 59 साल पुरानी Ambassador में फिट कर दिया Skoda का इंजन और Mercedes गियरबॉक्स, देखें वीडियो

एक पुरानी Hindustan Ambassador को मॉडिफाई करके उसे पूरी तरह नई पहचान दी गई है. इसमें Skoda का पावरफुल इंजन और Mercedes का गियरबॉक्स लगाया गया है. इससे यह क्लासिक कार अब हाईवे पर दमदार परफॉर्मेंस देने लगी है। आइए देखते हैं वीडियो. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. NEET UG 2026 री-एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

NEET UG 2026 Re Exam: नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी हो गई है. स्टूडेंट्स एग्जाम सिटी की डिटेल्स चेक कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. आने वाला है UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

UPSC CSE Prelims Result 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सर्विस का रिजल्ट जल्द जारी होगा. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. क्लीन चिट मिलते ही अडानी ने लगा दी लंबी छलांग, दोबारा छीन लिया एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज!

Asia Richest Person: मुकेश अंबानी को पछाड़कर गौतम अडानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. फोर्ब्स की लिस्ट में अडानी की नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर पहुंच गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Taal 2: ऐश्वर्या-अक्षय की ‘ताल’ का बनेगा पार्ट 2? डायरेक्टर सुभाष घई ने दिया बड़ा हिंट, फैंस हुए एक्साइटेड

Taal 2: ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की सुपरहिट फिल्म ‘ताल’ का पार्ट 2 आने वाला है? डायरेक्टर सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर ‘ताल 2’ को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट करने पर बोले Vikram Bhatt, कहा- मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं थी

Vikram Bhatt ने सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते और करियर के शुरुआती संघर्ष को याद किया. डायरेक्टर ने बताया कि आमिर खान के साथ काम करने और मिस यूनिवर्स को डेट करने के बावजूद उनके पास पैसे नहीं थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola