eBay में बिक रहे हैं पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ !, भारत में डिलिवरी नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2016 3:04 PM
नयी दिल्ली : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लेकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट में जोरदार मजाक बनाया जा रहा है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार ऑनलाइन कॉमर्स वेबसाइट ईबे पर नवाज शरीफ की बोली लग रही है. एक यूजर ने नवाज शरीफ का पोस्टर पोस्ट कर कैप्शन लिखा है, यूजलेस पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ […]
नयी दिल्ली : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लेकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट में जोरदार मजाक बनाया जा रहा है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार ऑनलाइन कॉमर्स वेबसाइट ईबे पर नवाज शरीफ की बोली लग रही है. एक यूजर ने नवाज शरीफ का पोस्टर पोस्ट कर कैप्शन लिखा है, यूजलेस पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ फॉर सेल.
मीडिया में चल रही खबरों को अगर मानें तो ऐड डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है कि यूजलेस प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बिकने के लिए तैयार हैं. खरीददार इन्हें जरूर कलेक्ट करें.
पाक पीएम की कीमत 90 हजार पौंड रखी गयी है. इस ऐड में पाक प्रधानमंत्री को क्रप्ट और काम करने में असमर्थ बताया गया है. हालांकि विवाद के बाद विज्ञापन हटा लिया गया है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार विज्ञापन में डिलिवरी ऑप्शन में भारत का नाम उपलब्ध नहीं है. विज्ञापन में यूजर्स की पहचान नहीं लिखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










