स्पाइसजेट के क्रू मेंबर्स ने प्लेन में डांस कर दी यात्रियों को होली की शुभकामनाएं, Video

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2016 3:39 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्पाइस जेट ने अपने यात्रियों को टेकऑफ से पहले एक सरप्राइज दिया. क्रू मेंबर्स ने हिंदी गानों पर डांस करके होली की शुभकामनाएं दी. यात्रियों ने भी इसका खूब मजा लिया. एक से बढ़कर एक कई शानदार गाने बजे. कई यात्री अपनी सीट से उठकर डांस करने लगे. स्पाइसजेट ने इस मनोरंजन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्पाइस जेट ने अपने यात्रियों को टेकऑफ से पहले एक सरप्राइज दिया. क्रू मेंबर्स ने हिंदी गानों पर डांस करके होली की शुभकामनाएं दी. यात्रियों ने भी इसका खूब मजा लिया. एक से बढ़कर एक कई शानदार गाने बजे. कई यात्री अपनी सीट से उठकर डांस करने लगे.

स्पाइसजेट ने इस मनोरंजन के साथ यात्रियों को संदेश दिया कि आप होली में पानी बर्बाद ना करें और अपने परिवार के लोगों को भी यह संदेश दें. डांस के बाद स्पाइसजेट ने कहा, होली एकता और खुशियां का त्योहार है. ऐसे में स्पाइसजेट ने एक कोशिश की कि आपको खुशियां दी जा सके. स्पाइसजेट ने फ्री रिटर्न टिकट का भी ऑफर दिया. ट्वीटर और फेसबुक पर भी वाटरलेस होली का संदेश फैलाने का आग्रह किया गया.यात्रियों ने इस शानदार सफर को पैसा वसूल करार दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola