हैदराबाद : फार्मा इकाई में हुए विस्फोट में छह की मौत, एक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2016 5:38 PM
हैदराबाद: छत्तीसगढ के छह मजदूरों की एक फार्मा इकाई में हुए विस्फोट में मौत हो गई और एक मजदूर जख्मी हो गया. सहायक पुलिस आयुक्त (इब्राहिमपटनम डिविजन) पी. नारायण ने कहा कि घटना सुबह छह बजकर पांच मिनट पर मनकल इलाके के फार्मा इकाई में हुई जिसमें छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो […]
हैदराबाद: छत्तीसगढ के छह मजदूरों की एक फार्मा इकाई में हुए विस्फोट में मौत हो गई और एक मजदूर जख्मी हो गया. सहायक पुलिस आयुक्त (इब्राहिमपटनम डिविजन) पी. नारायण ने कहा कि घटना सुबह छह बजकर पांच मिनट पर मनकल इलाके के फार्मा इकाई में हुई जिसमें छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
घटना में एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया.उन्होंने कहा, ‘‘चार शव जल गए.’एसीपी ने कहा कि मृतक छत्तीसगढ के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक रिएक्टर में तापमान के असंतुलन के कारण इसमें विस्फोट हो गया.जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










