ePaper

प्रधानमंत्री मोदी ने रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को गुजरात आमंत्रित किया

Updated at : 07 Feb 2016 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को गुजरात आमंत्रित किया

पुरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेत से कलाकृतियां बनाने वाले ओडिशा के मशहूर कलाकार सुदर्शन पटनायक को गुजरात के युवाओं को रेत कृतियां बनाने का प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया. पटनायक ने यहां जगन्नाथ पुरी मंदिर में दर्शन करने आये प्रधानमंत्री से मुलाकात की. पटनायक ने प्रधानमंत्री को भगवान जगन्नाथ की रेत […]

विज्ञापन

पुरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेत से कलाकृतियां बनाने वाले ओडिशा के मशहूर कलाकार सुदर्शन पटनायक को गुजरात के युवाओं को रेत कृतियां बनाने का प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया. पटनायक ने यहां जगन्नाथ पुरी मंदिर में दर्शन करने आये प्रधानमंत्री से मुलाकात की.

पटनायक ने प्रधानमंत्री को भगवान जगन्नाथ की रेत कलाकृति वाली तस्वीर भी भेंट की जो उन्होंने ‘नवकलेबर’ के दौरान बनाई थी. पटनायक ने यहां मोदी से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने मुझे गुजरात में युवाओं को रेत कलाकृति बनाने का प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया है.
मैंने प्रधानमंत्री से उस राज्य में एक रेत कलाकृति प्रशिक्षण संस्थान खोलने का वादा किया है.” उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी से मिलना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है. प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि वह मुझे बहुत अच्छी तरह जानते हैं और उन्होंने मेरी ‘वेलकम टू ओडिशा’ कृति को देखा है.” पटनायक ने मोदी की ओडिशा यात्रा से पहले रेत से ‘वेलकम टू ओडिशा’ कृति बनाई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola