ePaper

ISIS ने दी पीएम मोदी और पर्रिकर को जान से मारने की धम‍की

Updated at : 19 Jan 2016 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
ISIS ने दी पीएम मोदी और पर्रिकर को जान से मारने की धम‍की

पणजी : गोवा में एक बेनाम पत्र मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की हत्या करने की धमकी दी गयी है और कथित रूप से इस पत्र पर आईएसआईएस अंकित है. गोवा पुलिस ने इस पत्र को राज्य के सभी पुलिस थानों को भेज दिया है और मामले को अपराध […]

विज्ञापन

पणजी : गोवा में एक बेनाम पत्र मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की हत्या करने की धमकी दी गयी है और कथित रूप से इस पत्र पर आईएसआईएस अंकित है. गोवा पुलिस ने इस पत्र को राज्य के सभी पुलिस थानों को भेज दिया है और मामले को अपराध निरोधक दस्ते (एटीएस) को सौंप दिया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि पिछले सप्ताह राज्य सचिवालय में यह धमकी भरा पत्र मिला जिसके बाद गोवा पुलिस हरकत में आ गयी.

अधिकारी ने बताया ‘राज्य पुलिस की सभी एजेंसियां इस पत्र की जांच कर रही हैं. हम लोग जल्द ही इस बात का पता लगा लेंगे कि इसे कहां से भेजा गया है.’ उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा ‘पोस्टकार्ड के निचले हिस्से पर आईएसआईएस अंकित है.’ इस पत्र में देश में गोहत्या पर प्रतिबंध को लेकर गुस्सा जताया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola