ePaper

संसद छोटे बच्चों के साथ दुष्कर्म पर कठोरतम सजा पर विचार करे : सुप्रीम कोर्ट

Updated at : 11 Jan 2016 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
संसद छोटे बच्चों के साथ दुष्कर्म पर कठोरतम सजा पर विचार करे : सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने देश में बच्चों के साथ बढ़ रहे बलात्कार की घटना पर चिंता जताते हुए संसद से दोषी व्यक्तियों को कठोरतम सजा देने के बारे में विचार करने को कहा है. इसके साथ ही शीर्ष न्यायालय ने कहा है कि संसद बलात्कार के संदर्भ में ‘बच्चा’ शब्द को परिभाषित करने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने देश में बच्चों के साथ बढ़ रहे बलात्कार की घटना पर चिंता जताते हुए संसद से दोषी व्यक्तियों को कठोरतम सजा देने के बारे में विचार करने को कहा है. इसके साथ ही शीर्ष न्यायालय ने कहा है कि संसद बलात्कार के संदर्भ में ‘बच्चा’ शब्द को परिभाषित करने के बारे में भी विचार करे. कोर्ट ने कहा कि 10 साल की उम्र से कम बच्चों के साथ इस प्राकार का कृत्य क्रूर विकृति को प्रदर्शित करता है.

यह पहली बार है जब शीर्ष न्यायालय ने 10 साल से कम उम्र के बच्चों के बीच नाबालिग और बच्चे के बीच का अंतर बताया है. दीपक मिश्रा की बेंच ने यह फैसला सुनाया है. उन्होंने कहा है कि संसद को बच्चा शब्द को दुष्‍कर्म के संदर्भ में अलग से परिभाषित करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola