ePaper

आज महबूबा मुफ्ती से मिलेंगी सोनिया गांधी

Updated at : 10 Jan 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
आज महबूबा मुफ्ती से मिलेंगी सोनिया गांधी

श्रीनगर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार यानी आज श्रीनगर जाकर दिवंगत मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी और पीडीपी नेता महबूबा मुफ़्ती से मुलाकात करेंगी और संवेदना प्रकट करेंगी. आपको बता दें कि महबूबा मुफ़्ती को जम्मू-कश्मीर की भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है. उनके अगले कुछ दिनों में शपथ लेने की […]

विज्ञापन

श्रीनगर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार यानी आज श्रीनगर जाकर दिवंगत मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी और पीडीपी नेता महबूबा मुफ़्ती से मुलाकात करेंगी और संवेदना प्रकट करेंगी. आपको बता दें कि महबूबा मुफ़्ती को जम्मू-कश्मीर की भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है. उनके अगले कुछ दिनों में शपथ लेने की संभावना है.

इस संबंध में जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने से कहा कि महबूबा जी के साथ संवेदना जताने के लिए सोनिया जी के रविवार को श्रीनगर की यात्रा का कार्यक्रम है. मीर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष रविवार दोपहर बाद मुफ्ती परिवार के निवास जाएंगी और महबूबा से मिलेंगी.

उन्होंने कहा कि हालांकि वह बिजबेहडा नहीं जाएंगी जो सईद का पैतृक कस्बा है. सईद को बिजबेहडा में सुपुर्दे-ए-खाक किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola