संसद की कैंटीन में सब्सिडी बंद, खाने के दाम में दोगुना वृद्धि
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : संसद की कैंटीन में मिलने वाले व्यंजनों की कीमतें कल से बढ़ जाएंगी. कैंटीन में सब्सिडी वाली कीमतों पर खाद्य सामग्री मिलने को लेकर समय समय पर होने वाले विवादों को देखते हुए कीमतों में बढ़ोत्तरी की जा रही है. अब 18 रुपये में मिलने वाली शाकाहारी थाली की कीमत बढ़ाकर 30 […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : संसद की कैंटीन में मिलने वाले व्यंजनों की कीमतें कल से बढ़ जाएंगी. कैंटीन में सब्सिडी वाली कीमतों पर खाद्य सामग्री मिलने को लेकर समय समय पर होने वाले विवादों को देखते हुए कीमतों में बढ़ोत्तरी की जा रही है.
अब 18 रुपये में मिलने वाली शाकाहारी थाली की कीमत बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गयी जबकि 33 रुपये में मिलने वाली मांसाहारी थाली अब 60 रुपये में मिलेगी. पहले 61 रुपये में मिलने वाला थ्री-कोर्स मील अब 90 रुपये में जबकि 29 रुपये में मिलने वाली चिकन करी अब 40 रुपये में मिलेगी.
लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कीमतों में बदलाव का आदेश दिया. लोकसभा सचिवालय ने आज यहां कहा कि कीमतों में बदलाव छह साल बाद हो रहा है और समय समय पर कीमतों की समीक्षा की जाएगी. खुले बाजार में बेहिसाब मूल्यवृद्धि के बावजूद संसद कैंटीन में सब्सिडी के साथ परोसी जाने वाली भोजन सामग्रियों को लेकर समय समय पर विवाद हुआ है जिसे देखते हुए कीमतों में वृद्धि करने का फैसला लिया गया.
लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘‘संसद की कैंटीन में भोजन सामग्रियों की कीमतें समय समय पर मीडिया में चर्चा का विषय रही है. इसे देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसद की खाद्य समिति को इस पर ध्यान देने के लिए कहा था.’
बयान के अनुसार, ‘‘समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कई फैसले लिए जिनमें से यह फैसला सबसे महत्वपूर्ण है कि संसद की कैंटीन अब ‘गैर मुनाफा, गैर नुकसान’ के आधार पर काम करेगी.’ इसमें कहा गया, ‘‘इस के अनुरुप विभिन्न भोजन सामग्रियों की कीमतें बढ़ा दी गयी हैं और इन्हें लागत की मूल कीमत पर बेचा जाएगा. यह कल से प्रभाव में आएगा.’ बयान के अनुसार, ‘‘कीमतों में वृद्धि सांसदों, लोकसभा एवं राज्यसभा के अधिकारियों, मीडिया कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और साथ ही आगंतुकों के लिए लागू होंगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










