आईएम के दो फरार सदस्य आईएसआईएस में हुए शामिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 8:59 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने आज बताया कि प्रतिबंधित इंडियन मुजाहिदीन के दो फरार सदस्य खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गए हैं. लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री हरीभाई पार्थीभाई चौधरी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ऐसी खुफिया जानकारी है कि इंडियन मुजाहिदीन के एक या […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने आज बताया कि प्रतिबंधित इंडियन मुजाहिदीन के दो फरार सदस्य खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गए हैं. लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री हरीभाई पार्थीभाई चौधरी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि ऐसी खुफिया जानकारी है कि इंडियन मुजाहिदीन के एक या दो सदस्य, जो भारत से कई वर्षो से फरार थे, वे आईएसआईएस या आईएसआईएल में शामिल हो गए है. मंत्री ने कहा कि सिमी के सदस्यों के नेपाल में शरण लेने की कोई खुफिया सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola