ePaper

ठंड की चपेट में उत्तर भारत, कांपी राजधानी

Updated at : 13 Dec 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड की चपेट में उत्तर भारत, कांपी राजधानी

नयी दिल्ली : उत्तर भारत में शनिवार को तापमान में गिरावट का असर आज दिख रहा है. राजधानी दिल्ली में रविवार को इस साल का सबसे अधिक ठंड दर्ज किया गया. मॉर्निंग वॉक में निकले लोगों ने इस ठंड का लुत्फ उठाया दिल्ली में आज तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी में सुबह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर भारत में शनिवार को तापमान में गिरावट का असर आज दिख रहा है. राजधानी दिल्ली में रविवार को इस साल का सबसे अधिक ठंड दर्ज किया गया. मॉर्निंग वॉक में निकले लोगों ने इस ठंड का लुत्फ उठाया दिल्ली में आज तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी में सुबह से धुंध और बादल छाए हैं.

इधर, पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच जाने से जनजीवन प्रभावित हुआ है. उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग का स्की रिजॉर्ट शनिवार को राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र में से एक रहा. यहां का तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. गुलमर्ग में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि श्रीनगर में 0.6 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री नीचे और लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पाया गया.

झारखंड की राजधानी रांची में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है. रविवार के सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई हालांकि बाद में आसमान साफ होने से धूप खिल गयी. बिहार की राजधानी पटना में भी आज कोहरा देखने को मिला.

पिछले तीन दिनों से जम्मू एवं कश्मीर में सक्रिय ‘पश्चिमी विक्षोभ’ कमजोर हो गया है और अब शनिवार से मौसम में सुधार हुआ. भूमध्यसागर में अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफान को ‘पश्चिमी विक्षोभ’ नाम दिया गया है, जिसके कारण भारत, नेपाल और बांग्लादेश में बारिश होती है. उधर, हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 35.4 मिलीमीटर की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, मनाली में 39 मिलीमीटर बारिश के साथ छह सेंटीमीटर तक की बर्फबारी हुई. शिमला के पास के क्षेत्रों कुफरी और नरकंडा में शुक्रवार को बर्फबारी देखी गई, लेकिन यह कुछ घंटों बाद गायब हो गई.

पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. औद्योगिक शहर लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा. वहीं, हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola