हरियाणा : पढे-लिखे ही लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

नयी दिल्ली :सुप्रीमकोर्ट ने हरियाणा के एक कानून में हाल में किए गये उन संशोधनों की वैधता गुरुवार को बरकरार रखी जिनके जरिए पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता समेत विभिन्न मापदंड तय किए गये हैं. न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर और न्यायमूर्ति एएम सप्रे की पीठ ने कहा, रिट याचिका को खारिज किया […]
नयी दिल्ली :सुप्रीमकोर्ट ने हरियाणा के एक कानून में हाल में किए गये उन संशोधनों की वैधता गुरुवार को बरकरार रखी जिनके जरिए पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता समेत विभिन्न मापदंड तय किए गये हैं.
न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर और न्यायमूर्ति एएम सप्रे की पीठ ने कहा, रिट याचिका को खारिज किया जाता है. इस याचिका में हरियाणा के पंचायती राज :संशोधन: कानून 2015 की वैधता को चुनौती दी गयी थी, जो पंचायत चुनाव लड़ने वाले सामान्य जाति के उम्मीदवारों के लिए मैट्रिक को और महिला :सामान्य जाति: एवं अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आठवीं को अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के रुप में निर्धारित करता है. हालांकि पंच पद का चुनाव लड़ने वाली अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं कक्षा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




