राजीव प्रताप रूडी के निमंत्रण पर रेल मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री का दौरा, सारण के विस्तार पर होगी चर्चा
सांकेतिक तस्वीर
Marhaura Locomotive Factory Saran : सारण सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के आग्रह पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को मढ़ौरा स्थित डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री का विशेष निरीक्षण करेंगे. इस दौरान फैक्ट्री के विस्तार, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन और क्षेत्र में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.
Marhaura Locomotive Factory Saran : (मनोकामना सिंह) सारण सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के आग्रह पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को मढ़ौरा स्थित डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री का विशेष निरीक्षण करेंगे. इस दौरान फैक्ट्री के विस्तार, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन और क्षेत्र में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.
Chhapra News: विशेष ट्रेन से छपरा पहुंचेंगे रेल मंत्री और मुख्यमंत्री
सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि रेल मंत्री और मुख्यमंत्री पटना पहुंचने के बाद विशेष ट्रेन से सोनपुर होते हुए छपरा आएंगे. इसके बाद वे मढ़ौरा स्थित लोकोमोटिव फैक्ट्री का निरीक्षण कर विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और संभावनाओं की समीक्षा करेंगे.
Ashwini Vaishnaw: रोजगार और औद्योगिक विकास पर रहेगा फोकस
निरीक्षण के दौरान स्थानीय युवाओं को अधिक रोजगार उपलब्ध कराने, फैक्ट्री की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को मजबूत करने पर विशेष चर्चा होने की संभावना है. इससे सारण जिले में औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं.
देश की अत्याधुनिक इंजन निर्माण इकाइयों में शामिल है फैक्ट्री
मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री भारतीय रेलवे और जनरल इलेक्ट्रिक (GE) की साझेदारी से स्थापित की गई है. करीब 200 एकड़ क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री आधुनिक और उच्च क्षमता वाले रेल इंजनों के निर्माण के लिए जानी जाती है. इसे देश की सबसे उन्नत रेल इंजन निर्माण इकाइयों में गिना जाता है.
‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी उपलब्धि बनी मढ़ौरा फैक्ट्री
आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान के तहत मढ़ौरा फैक्ट्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है. यहां निर्मित पहला निर्यात इंजन अफ्रीकी देश गिनी के लिए तैयार किया गया था, जिसे 20 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था.
Saran News : GE की भागीदारी से बढ़ी वैश्विक पहचान
जनरल इलेक्ट्रिक (GE) दुनिया की प्रमुख औद्योगिक और प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल है. ऊर्जा, परिवहन, विमानन और औद्योगिक तकनीक के क्षेत्र में कंपनी का वैश्विक योगदान रहा है. मढ़ौरा परियोजना को भारत की रेल विनिर्माण क्षमता मजबूत करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










