ePaper

सुप्रीम कोर्ट ने समान नागरिक संहिता संंबंधी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

Updated at : 07 Dec 2015 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने समान नागरिक संहिता संंबंधी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नयी दिल्ली :सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समान नागरिक संहिता वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गयी थी कि वह केंद्र सरकार को सामान नागरिक संहिता तैयार करने का निर्देश दे. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश टी एस ठाकुर की अध्यक्षता वाली बेंच ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समान नागरिक संहिता वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गयी थी कि वह केंद्र सरकार को सामान नागरिक संहिता तैयार करने का निर्देश दे. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश टी एस ठाकुर की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट कैसे संसद को कोड लागू करने का आदेश जारी कर सकता है. कानून बनाना सरकार का काम है.

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर किसी को कोई दिक्कत है तो समुदाय का व्यक्ति ही क्यों नहीं सामने आता है. अदालत ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इस पर संसद को विचार करना है और इस बारे में कानून की स्थिति पहले से अलग है. शीर्ष अदालत ने कहा कि पहले लोग भेदभाव की शिकायत लेकर आयें, तब फिर हम उस पर विचार करेंगे.

गौरतलब है कि बीजेपी नेता आश्विनी उपाध्याय ने न्यायलय में जनहित याचिका दायर कहा था कि संविधान कहता है कि देश में सब धर्म बराबर है. लेकिन शादी और तलाक के लिए अलग कानून क्यों हो ?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola