ePaper

न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर बने भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश

Updated at : 03 Dec 2015 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर बने भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर को आज राष्ट्रपति भवन में देश के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलायी. न्यायमूर्तिठाकुर देश के 43वें मुख्य न्यायाधीश हैं. उन्होंने अपने पूर्ववर्ती न्यायमूर्ति एचएल दत्तू की जगह ली है़ न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर का कार्यकाल एक साल का होगा. न्यायमूर्ति ठाकुर ने अपने करियर की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर को आज राष्ट्रपति भवन में देश के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलायी. न्यायमूर्तिठाकुर देश के 43वें मुख्य न्यायाधीश हैं. उन्होंने अपने पूर्ववर्ती न्यायमूर्ति एचएल दत्तू की जगह ली है़ न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर का कार्यकाल एक साल का होगा.

न्यायमूर्ति ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में दीवानी, फौजदारी, संविधान एवं कराधान संबंधी मामलों के वकील के रूप में की थी़ वे 1994 में जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में अपर न्यायाधीश नियुक्त किये गये.
वर्ष 2009 में न्यायमूर्ति ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया. उन्होंने आइपीएल सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग घोटाले से जुड़े फैसले दिये थे़. उनके फैसले भरतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में सुधार जैसे कई अहम फैसलों से जुड़े रहे हैं.

चार जनवरी 1952 को जन्मे न्यायमूर्ति ठाकुर ने कर्नाटक हाइकोर्ट, दिल्ली हाइकोर्ट, पंजाब व हरियाणा हाइकोर्ट में भी काम किया है. वे उस बेंच के भी अध्यक्ष थे, जिसे बहुचर्चित सारधा घोटाले की निगरानी की जिम्मेवारी मिली थी़. न्यायमूर्ति ठाकुर चार जनवरी 2017 को अपने पद से सेवानिवृत्त होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola