ePaper

ISIS ने PM नरेंद्र मोदी को बताया दुश्‍मन नंबर वन

Updated at : 02 Dec 2015 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
ISIS ने PM नरेंद्र मोदी को बताया दुश्‍मन नंबर वन

नयी दिल्‍ली : आतंकी संगठन आईएसआईएस ने सीरिया और इराक के बाद अब अन्‍य देशों में भी अपने पैर पसारने की तैयारी कर रहा है. मीडिया में जो खबरें चल रही है उसके अनुसार आईएसआईएस ने भारत के खिलाफ जंग छेड़ने की तैयारी कर रहा है. आईएसआईएस ने अपने झंडे और ऑनलाइन मैसेज के जरिये […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : आतंकी संगठन आईएसआईएस ने सीरिया और इराक के बाद अब अन्‍य देशों में भी अपने पैर पसारने की तैयारी कर रहा है. मीडिया में जो खबरें चल रही है उसके अनुसार आईएसआईएस ने भारत के खिलाफ जंग छेड़ने की तैयारी कर रहा है.

आईएसआईएस ने अपने झंडे और ऑनलाइन मैसेज के जरिये भारत को जंग की धमकी दी है. मैसेज में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया गया है. आईएसआईएस ने मोदी को दुश्‍मन नंबर एक बताया है. इस आतंकी संगठन ने अपनी ऑनलाइन किताब ‘फ्यूचर इस्लामिक स्टेट बैटल्स’ में सीरिया और इराक के अलावा अन्‍य देशों में भी आतंक फैलाने की धमकी दी है. आईएसआईएस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में खिला, मोदी खुद एक हिंदूवादी हैं और वे हथियार की पूजा करते हैं और भविष्‍य में मुस्लिमों के खिलाफ अपने लोगों को जंग के लिए तैयार कर रहे हैं.

मीडिया में जो खबरें हैं उसको अगर माना जाए तो आईएसआईएस ने अपने मैसेज में उत्तर प्रदेश दादरी घटना का भी जिक्र किया गया है. मैसेज में दादरी घटना का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि हिंदुस्‍तान में हिंदुओं की मनमानी बढ़ रही है. बीफ खाने वाले मुस्‍लिमों की हत्‍या की जा रही है.
ज्ञात हो कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि आईएसआईएस का अगला लक्ष्‍य भारत है. इसके अलावा आईएसआईएस ने बंग्‍लादेश और पाकिस्‍तान में भी अपने पैर पसारने की तैयारी कर ली है. कुछ दिनों पहले भारत के गृहमंत्री रजनाथ सिंह ने भी कहा था कि आईएसआईएस के आतंक से भारत अछूता नहीं है, लेकिन उससे निपटने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola