कोर्ट ने तीस्ता को गिरफ्तारी से संरक्षण की अवधि बढ़ाई

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने गुजरात के 2002 के दंगों में तबाह हुयी अहमदाबाद की गुलबर्ग सोसायटी में संग्रहालय के निमित्त धन का कथित रुप से गबन करने से संबंधित मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड और उनके पति को गिरफ्तारी से प्राप्त अंतरिम संरक्षण की अवधि आज 31 जनवरी तक बढ़ा दी.न्यायमूर्ति ए आर […]
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने गुजरात के 2002 के दंगों में तबाह हुयी अहमदाबाद की गुलबर्ग सोसायटी में संग्रहालय के निमित्त धन का कथित रुप से गबन करने से संबंधित मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड और उनके पति को गिरफ्तारी से प्राप्त अंतरिम संरक्षण की अवधि आज 31 जनवरी तक बढ़ा दी.न्यायमूर्ति ए आर दवे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा, ‘‘अंतरिम राहत 31 जनवरी तक जारी रहेगी.” इस बीच, न्यायालय ने सीतलवाड की एक नई याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है. यह याचिका विदेशी चंदा विनियमन कानून के कथित उल्लंघन से संबंधित एक अन्य मामले में दायर की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




