अटल बिहारी वाजपयी की बहन का अंतिम संस्कार हुआ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2015 8:21 PM

विज्ञापन

आगरा: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बहन कमला दीक्षित की कल अंत्येष्टि कर दी गयी। उनका गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं. कमला दीक्षित के निधन की सूचना पर अलकापुरी (प्रतापनगर) स्थित उनके आवास पर भाजपा, आरएसएस के प्रमुख लोगों और शहर के प्रबुद्घजनों का जमावडा लग गया। […]

विज्ञापन

आगरा: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बहन कमला दीक्षित की कल अंत्येष्टि कर दी गयी। उनका गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं. कमला दीक्षित के निधन की सूचना पर अलकापुरी (प्रतापनगर) स्थित उनके आवास पर भाजपा, आरएसएस के प्रमुख लोगों और शहर के प्रबुद्घजनों का जमावडा लग गया। ताजगंज स्थित श्मसान घाट पर शुक्रवार शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

इससे पहले लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किये. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बहन कमला दीक्षित 87 वर्ष की थीं. वह काफी समय से बीमार थीं। उनके परिवार में दो बेटे अशोक दीक्षित, अनिल दीक्षित और एक बेटी मधु दीक्षित हंै. बहू निर्मला दीक्षित ने बताया कि उनकी तबियत काफी दिन से खराब चल रही थी.

कमला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा के ब्रज क्षेत्र प्रभारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अशोक राणा, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विजय गोयल, अजय जायसवाल, ठा. हरेंद्र सिंह सिकरवार, ब्रजेश रावत, अवधेश रावत आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola