ePaper

राम मंदिर का निर्माण होगी सिंघल को श्रद्धांजलि : तोगडिया

Updated at : 20 Nov 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर का निर्माण होगी सिंघल को श्रद्धांजलि : तोगडिया

जयपुर : विश्व हिन्दू परिषद नेता प्रवीण तोगडिया ने कहा है कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण ही अशोक सिंघल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वह सिंघल के निधन पर गुरुवार को यहां आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे. सभा में भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, […]

विज्ञापन

जयपुर : विश्व हिन्दू परिषद नेता प्रवीण तोगडिया ने कहा है कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण ही अशोक सिंघल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वह सिंघल के निधन पर गुरुवार को यहां आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे. सभा में भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया के अलावा विहिप और भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपको बता दें कि अशोक सिंघल के निधन की जानकारी सार्वजनिक तोगडिया ने ही की थी. अस्सी के दशक के अंतिम वर्षो और बाद के दिनों में राम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विहिप नेता अशोक सिंघल का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola