जमीनी स्तर पर भारत में किसी असहिष्णुता के संकेत नहीं : जेटली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2015 2:10 PM

विज्ञापन

दुबई : असहिष्णुता पर छिडी बहस को ‘बनावटी’ कहने वाली अपनी बात को सही ठहराते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत में जमीनी स्तर पर असहिष्णुता का कोई संकेत नहीं है. संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे जेटली ने कहा, ‘जमीनी स्तर पर मैं भारत […]

विज्ञापन

दुबई : असहिष्णुता पर छिडी बहस को ‘बनावटी’ कहने वाली अपनी बात को सही ठहराते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत में जमीनी स्तर पर असहिष्णुता का कोई संकेत नहीं है. संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे जेटली ने कहा, ‘जमीनी स्तर पर मैं भारत में जन सदभाव का माहौल देखता हूं. इसीलिए शुरुआत में मैंने इस बहस को बनावटी करार दिया था.’ जेटली ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘जब लोग देश को एक खराब नाम देने की कोशिश करते हैं तो यह एक मुद्दा बन जाता है और ऐसे में हम सभी भारतीयों पर यह दायित्व आ जाता है कि हम इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दें. लेकिन जमीनी स्तर पर असहिष्णुता का कोई संकेत नहीं है.’

प्रबुद्ध वर्ग के कम से कम 75 सदस्य ‘बढती असहिष्णुता’ के चलते रष्टरीय या साहित्यिक पुरस्कार लौटा चुके हैं. लेखकों, इतिहासकारों, फिल्मकारों और वैज्ञानिकों ने यह कदम उठाते हुए इस बात की आशंका जतायी है कि देश का सुदृढ लोकतंत्र मौजूदा माहौल में संभवत: ‘टूट’ रहा है. जेटली ने इस विरोध को ‘बनावटी बगावत’ करार देते हुए खारिज कर दिया था और कहा था कि यह राजनीतिक रूप से प्रेरित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola